हम इंजीनियर !
पुल हो या मशीनें
हम ही तो जोड़ते है
बहावों की दिशा
हम ही तो मोड़ते है
हमारे शानमे खड़ी
ये ऊंची इमारतें है
हम ही विज्ञानसंग
करते शरारते है
कंप्यूटर की बुद्धि
हमसे ही तो है
समाज की वृद्धि
हमसे ही तो है
हम ही दुनिया के
ऊर्जा प्रदाता है
अनसुलझी बातों के
हम ही ज्ञाता है
No comments:
Post a Comment